2 views 1 sec 0 comments

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कई अहम विधेयक सूचीबद्ध

In Politics
July 19, 2026
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कई अहम विधेयक सूचीबद्ध - RajneetiGuru.com

13 अगस्त तक चलेगा सत्र, सर्वदलीय बैठक में एनसीपीआई को लेकर विपक्ष का प्रतीकात्मक वॉकआउट

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद में चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। सत्र से पहले रविवार को संसद भवन एनेक्सी में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने और रचनात्मक चर्चा में सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

40 दलों के 50 से अधिक नेताओं ने लिया हिस्सा

सर्वदलीय बैठक में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जेडीयू के संजय झा, टीडीपी के लावू श्रीकृष्ण देवरायलू, कांग्रेस के जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी समेत करीब 40 राजनीतिक दलों के 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया। सरकार ने सत्र के दौरान विधायी कार्यों और प्रमुख मुद्दों पर सभी दलों का सहयोग मांगा।

एनसीपीआई को लेकर विपक्ष का विरोध

बैठक शुरू होते ही विपक्षी दलों ने नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किए जाने का विरोध करते हुए प्रतीकात्मक वॉकआउट किया। विपक्ष का कहना था कि एनसीपीआई संसद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है। हालांकि विरोध दर्ज कराने के बाद विपक्षी दलों के नेता दोबारा बैठक में शामिल हो गए और आगे की चर्चा में हिस्सा लिया।

किरेन रिजिजू ने सदन सुचारु चलाने की अपील की

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संसद में सार्थक और सकारात्मक चर्चा जरूरी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे व्यवधान के बजाय मुद्दों पर गंभीर बहस करें, ताकि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और विधेयकों पर प्रभावी चर्चा हो सके।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, झारखंड मुक्ति मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों ने एनसीपीआई को आमंत्रित किए जाने के विरोध में बैठक से वॉकआउट किया। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने इसे एनसीपीआई को बैठक में बुलाने के खिलाफ प्रतीकात्मक बहिष्कार बताया।

एनसीपीआई ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, एनसीपीआई नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने विपक्ष के विरोध की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है और विपक्ष का विरोध राजनीतिक कारणों से प्रेरित है अब सभी की नजर सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र पर रहेगी, जहां सरकार कई अहम विधेयकों को पेश करने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा कराएगी।

Author

  • Anup Shukla

    अनूप शुक्ला पिछले तीन वर्षों से समाचार लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मुख्य रूप से समसामयिक घटनाओं, स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी खबरों पर गहराई से लिखते हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों से जुड़ाव बनाने वाली है।

    अनूप का मानना है कि समाचार केवल सूचना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। यही वजह है कि वे हर विषय को निष्पक्ष दृष्टिकोण से समझते हैं और सटीक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करते हैं।

    उन्होंने अपने लेखों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और जनसमस्याओं जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला है।
    उनके लेख न सिर्फ घटनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि उन पर विचार और समाधान की दिशा भी सुझाते हैं।

    राजनीतिगुरु में अनूप शुक्ला की भूमिका है —

    स्थानीय और क्षेत्रीय समाचारों का विश्लेषण,

    ताज़ा घटनाओं पर रचनात्मक रिपोर्टिंग,

    जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लेखन,

    रुचियाँ: लेखन, यात्रा, फोटोग्राफी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

/ Published posts: 606

अनूप शुक्ला पिछले तीन वर्षों से समाचार लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मुख्य रूप से समसामयिक घटनाओं, स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी खबरों पर गहराई से लिखते हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों से जुड़ाव बनाने वाली है।अनूप का मानना है कि समाचार केवल सूचना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। यही वजह है कि वे हर विषय को निष्पक्ष दृष्टिकोण से समझते हैं और सटीक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करते हैं।उन्होंने अपने लेखों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और जनसमस्याओं जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला है। उनके लेख न सिर्फ घटनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि उन पर विचार और समाधान की दिशा भी सुझाते हैं।राजनीतिगुरु में अनूप शुक्ला की भूमिका है —स्थानीय और क्षेत्रीय समाचारों का विश्लेषण,ताज़ा घटनाओं पर रचनात्मक रिपोर्टिंग,जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लेखन,रुचियाँ: लेखन, यात्रा, फोटोग्राफी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

Instagram