उत्तराखंड में तीन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

In Environment & Weather
September 02, 2026
उत्तराखंड में तीन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट - RajneetiGuru.com

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम खराब रहने की संभावना के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज से बेहद तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला 7 सितंबर तक जारी रह सकता है।

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आवाजाही में परेशानी बढ़ी है। लगातार बारिश और मिट्टी में बढ़ी नमी का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है और कृषि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

गुरुवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान राज्यभर में आकाशीय बिजली और तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

4 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 5 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इससे पहले उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने मंगलवार को सुबह 10 बजे तक कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। चेतावनी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना बताई गई थी।

चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैंती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली और द्वाराहाट समेत आसपास के क्षेत्रों को संभावित रूप से प्रभावित इलाकों में शामिल किया गया था।

Author

  • Anup Shukla

    अनूप शुक्ला पिछले तीन वर्षों से समाचार लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मुख्य रूप से समसामयिक घटनाओं, स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी खबरों पर गहराई से लिखते हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों से जुड़ाव बनाने वाली है।

    अनूप का मानना है कि समाचार केवल सूचना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। यही वजह है कि वे हर विषय को निष्पक्ष दृष्टिकोण से समझते हैं और सटीक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करते हैं।

    उन्होंने अपने लेखों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और जनसमस्याओं जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला है।
    उनके लेख न सिर्फ घटनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि उन पर विचार और समाधान की दिशा भी सुझाते हैं।

    राजनीतिगुरु में अनूप शुक्ला की भूमिका है —

    स्थानीय और क्षेत्रीय समाचारों का विश्लेषण,

    ताज़ा घटनाओं पर रचनात्मक रिपोर्टिंग,

    जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लेखन,

    रुचियाँ: लेखन, यात्रा, फोटोग्राफी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

/ Published posts: 634

अनूप शुक्ला पिछले तीन वर्षों से समाचार लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मुख्य रूप से समसामयिक घटनाओं, स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी खबरों पर गहराई से लिखते हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों से जुड़ाव बनाने वाली है।अनूप का मानना है कि समाचार केवल सूचना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। यही वजह है कि वे हर विषय को निष्पक्ष दृष्टिकोण से समझते हैं और सटीक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करते हैं।उन्होंने अपने लेखों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और जनसमस्याओं जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला है। उनके लेख न सिर्फ घटनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि उन पर विचार और समाधान की दिशा भी सुझाते हैं।राजनीतिगुरु में अनूप शुक्ला की भूमिका है —स्थानीय और क्षेत्रीय समाचारों का विश्लेषण,ताज़ा घटनाओं पर रचनात्मक रिपोर्टिंग,जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लेखन,रुचियाँ: लेखन, यात्रा, फोटोग्राफी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

Instagram