
DMRC ने जारी की एडवाइजरी, तीन प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा रहेगी चालू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों के चलते राष्ट्रीय राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम अपडेट देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।
DMRC के अनुसार, इन स्टेशनों पर फिलहाल यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी, जिससे विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच यात्रा जारी रखी जा सकेगी।
ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सुरक्षा कारणों से जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें शामिल हैं:
लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक सूचना की जांच करें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और अगली सूचना तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।




