झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने तीसरे चरण के लिए 17 विधानसभा चुनाव पर आम मतदाताओं एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक मतदान में शिरकत करने के लिए बधाई दी है। प्रवक्ता द्वेय ने कहा कि दो चरणों में जनता द्वारा महागठबंधन के प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन के बाद तीसरे चरण के चुनाव में भी महागठबंधन को सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश दिया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन के सहयोगी 14 सीटों पर विजय हासिल करेगी और तीन सीटों पर मुकाबला है।
ंप्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ने कहा कि वोट देने के दौरान भी आमलोगों में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश साफ नजर आया है। राजधानी के आमजन मानस में गिरती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, शहर में डेंगू और मलेरिया से बढ़ती बेचेनी, बिजली की अनउपलब्धता को लेकर मतदान किया है। तीसरे चरण के चुनाव के बाद पार्टी काफी उत्साहित है अब चैथे और पांचवे चरण के चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है।