सरकार राज्य को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाने का निरंतर प्रयास कर रही है। झारखंड की खूबसूरत वादियों से पूरी दुनिया परिचित हो, इसकी कोशिश लगातार हो रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि झारखंड राज्य देश का बेहतरीन पर्यटक स्थल बनेगा। झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने पर्यटन स्थलों को विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य के जंगलों के बीच कई सुंदर जल प्रपात हैं। जिसे सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत हो गयी है दशम फॉल, हुंडरू फॉल, पंचघाघ फॉल को विकसित करने का रोडमैप बनाया जा रहा है।
उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में ऐसे अदभूत स्थल हैं इसके बावजूद पिछली सरकारों ने इन्हें सजाने- संवारने का प्रयास नहीं किया। आने वाले समय में पूरी दुनिया से लाखों पर्यटक इन मनोरम स्थलों पर घूमने आयेंगे इससे लाखों रोजगार की संभावना बढ़ेगी।
इसके साथ ही राज्य में कई ऐसिहासिक धार्मिक स्थल और मंदिर देवघर, रजरप्पा आदि हैं। सरकार ने इन धार्मिक स्थलों को भी विकसित करने की योजना बनायी है। इससे देश- दुनिया के लाखों श्रद्धालु झारखंड में आयेंगे। सरकार पतरातू डैम को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है।