एक प्राइवेट टीवी चैनल के सर्वे में झारखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भले ही रघुवर दास को 38% के साथ सबसे आगे दिखाया गया है लेकिन 28% समर्थन के साथ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी अपनी लोकप्रियता बरकरार रखे हुए हैं। झाविमो प्रमुख और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 फीसदी समर्थन के साथ प्रदेश के तीसरे चेहरे बने हुए हैं।
ऐसे में झारखंड के लोगों का रुझान क्या कह रहा है, इसे समझने की जरूरत है। रघुवर दास अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और लगातार केंद्र की योजनाओं की वजह से प्रदेश की भाजपा सरकार चर्चा में बनी हुई है।
लेकिन जिस तरह हेमंत के चेहरे को लोग पसंद कर रहे हैं और जिस तरह वो प्रदेश में सक्रिय हैं, उसे देखकर भाजपा के लिए बहुत खुश होने की स्थिति नहीं है।अगर गठबंधन के तहत विपक्ष ने चुनाव लड़ा तो यह दिक्कत और भी बढ़ सकती है।