-संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी
लालू प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के पहले नये अध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि अभी पंजाब और मुम्बई में चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वहीं झारखंड समेत कई राज्यों में प्रदेश के अध्यक्ष बदल दिए गये हैं। बिहार में चौथी बार भी रामचंद्र पूर्वे को अध्यक्ष बनाया गया है। पिछली बार 22 राज्यों में राजद के संगठन विस्तार की पहल की गई थी। इस बार हिमाचल प्रदेश भी उस श्रृंखला में शामिल हुआ। हालांकि बिहार के अलावा राजद का वजूद किसी अन्य राज्य की राजनीति को प्रभावित नहीं करता, सिर्फ झारखंड में कुछ हद तक प्रभाव है, जहां राजद दमदारी से चुनाव लड़ता रहा है। जब बिहार और झारखंड का बटवारा हुआ उस दौरान BJP और JMM के बाद RJD तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, बाद के वर्षों में धीरे- धीरे राजद का असर कम होता गया। राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के मुताबिक कई प्रदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग राजद से जुड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्षों की सूची-
बिहार – रामचंद्र पूर्वे
गुजरात – मो. असलम मलिक
प. बंगाल – बिंदा प्रसाद राय
दिल्ली – महेंद्र यादव
झारखंड – अन्नपूर्णा देवी
उत्तर प्रदेश – अशोक सिंह
महाराष्ट्र – विजय सुरेश कंदारे
तमिलनाडु – गौरी शंकर यादव
उड़ीसा – हरिश महापात्रा
तेलंगाना – पी. शोभा यादव
छतीसगढ़ – भैयालाल जायसवाल
केरल – अन्नू चाको
हिमाचल प्रदेश – बलवंत सिंह
हरियाणा – रामावतार यादव
आसाम – इजराइल नंदा
गोवा – अहमर कादर
अंडमान – एम. घनाशोखरन
राजस्थान – आनंदपाल सिंह तोमर
आंध्र प्रदेश – वेणुगोपाल यादव
कर्नाटक – जी. याकूब
मध्य प्रदेश – जयनारायण चौकसे