रोहित सिन्हा को नालन्दा जिला जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रंजीत सिन्हा पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कलमजीवी प्रकोष्ठ जदयू बिहार ने नगर जिला प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव रोहित सिन्हा छात्र जदयू को इस पद पर मनोनीत किया। विधानपार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष जदयू बिहार रणबीर नंदन जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी हैं।
जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहित सिन्हा को 2013 के मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा आयोजित छात्र संघ चुनाव में नालन्दा कॉलेज बिहार शरीफ से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर निर्वाचित किया गया, साथ ही निर्वाचित होने वाले वह इकलौते छात्र नेता भी बने। हालाँकि बाकी सभी सीटों पर जदयू को हार का मुंह देखना पड़ा।
जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहित सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1994 में हुआ था। रोहित सिन्हा जदयू के नेतृत्व में काफी अच्छे नेता के रूप में उभर कर सामने आये हैं।