मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ काफी आक्रमक हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार नीतीश अपने ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद पर हमला बोल रहे हैं। आज एक बार फिर मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला।
आरजेडी सुप्रीमो पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि “भ्रष्टाचार शिष्टाचार है, उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है”।
भ्रष्टाचार शिष्टाचार है।
उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है !!— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 30, 2017
इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बताना चाह रहे हैं कि लालू प्रसाद के लिए भ्रष्टाचार हमेशा शिष्टाचार रहता है और अगर कोई भी इसके खिलाफ कार्रवाई करता है तो वह कार्रवाई अनाचार या फिर गलत होता है।
जिस तरीके से तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, उसको देखते हुए नीतीश कुमार का यह ट्वीट काफी महत्वपूर्ण है।