जलसंसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर आज करारा हमला किया। सदन में तेजस्वी यादव ने बटेश्वर स्थान पंप कनाल के मामले पर जल संसाधन मंत्री से इस्तीफा मांगा था।
इसपर जलसंसाधन मंत्री ने कहा कि जिसका पूरा परिवार भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त है, वो इस मामले में भ्रष्टाचार की बात कर रहा है। यह तो चोर मचाए शोर वाली बात हो गई।
जल संसाधन मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा कि लालू यादव जब जेल से निकले तो हाथी पर चढ़कर बाहर आए। क्या वह स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए थे या वह चारा खाकर जेल गए थे? विपक्ष जो मुद्दा उठा रहा है,वह सच से परे है. एनटीपीसी ने उसका अंडर पास 1991-92 में बनवाया। यह पंप नहर मार्च 2005 में बनकर तैयार हुई। उस समय किसकी सरकार थी?