मिशन 2019 को लेकर झारखंड की सभी पार्टियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने भी इस बाबत अपने पार्टी कार्यकताओं और नेताओं को बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश महिला समाजवादी पार्टी की सचिव रितिका रानी इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं।
उन्होंने झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सपा कार्यालय जाकर रांची जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद और सचिव मोईजुउद्दीन से मिलकर रांची में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। रांची जिला अध्यक्ष नौशाद के कामों प्रति अपनी खुशी का इजहार किया। रितिका रानी ने कहा कि सपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और समाज के सभी लोगों को मान- सम्मान देती है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों पूरी शिद्दत से काम करने का निर्देश दिया है। वहीं इस मौके पर नौशाद अहमद ने रितिका रानी को अपने कामों से अवगत कराया। उन्होंने हटिया और खिजरी विधानसभा के बारे में जानकारी दी और कहा कि यदि इन दोनों सीटों पर गंभीरता से काम किया जाए तो पार्टी को सफलता मिल सकती है। इस मौके पर नौशाद अहमद, मोईजउद्दीन, रिंकू आदि शामिल थे।