भाजपा कमल क्लब के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कमल क्लब को बूथ स्तर तक बनाकर 18 से 25 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। पार्टी का विस्तार युवा मोर्चा का एकमात्र ध्येय है। मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय छोड़ अपने क्षेत्र में काम करें। बैठक को मोर्चा प्रभारी विधायक अनिल सिंह ने भी संबोधित किया। संचालक संजय, धन्यवाद ज्ञापन कुमार राघवेंद्र ने किया।
इस बैठक में दुर्गेश सिंह बलराम सिंह, राजेश सिन्हा, जय प्रकाश चौधरी, बृजेश तिवारी, भारतेंदु मिश्रा, राकेश पांडेय, रविकांत सिन्हा, टनटन ठाकुर, संतोष आनंद, प्रवीण कुमार, अमित प्रकाश बबलू, जितेंद्र सिंह, आनंद शेखर, मृत्युंजय कुमार विशेश, अमितेश झा, प्रवीण यादव, सुधीर सिंह मंटू, मुकेश यादव, सीमांत शेखर, प्रभात श्रीवास्तव, आलोक रंजन, राकेश पांडेय, रवि चौधरी, मनीष सिंह, अनिल पासवान, मोनू पटेल, राणा यशवंत सिंह, नीरज नवीन, शशि रंजन, अमित ठाकुर, आनंद प्रकाश, सचिन सिंह, मान ठाकुर, अनुग्रह नारायण उपस्थित थे।