निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरे दमखम से मैदान में उतर गई हैं। शहर के तमाम इलाकों में लोगों से जनसंपर्क करने के लिए सभी दल के नेता गली-मुहल्लों में जा रहे हैं। इसी क्रम में झामुमो के बरियातू स्थित केन्द्रीय कार्यालय से पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने रांची नगर निगम के महापौर पद के पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी वर्षा गाड़ी के चुनाव प्रचार हेतु प्रचार वाहन को पार्टी का झण्डा दिख कर रवाना किया। वहीं पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करने एवं जनसंपर्क आयोजित करने हेतु रांची नगर निगम को पांच जोन में बांटा है।
इस अवसर पर अंतु तिर्की, रोशन कुमार, अफरोज अंसारी, पवन जेडिया, तालकेश्वर महतो, हेमलाल मेहता, आशुतोष कुमार सोनू, बीरू तिर्की विश्वजीत भट्टाचार्य, योगेंद्र राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।