जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य के हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए 10 टीम गठित की है। एक टीम का नेतृत्व वह खुद करेंगे। वही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और ललन सिंह भी एक- एक टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच अपने प्रभार वाले जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी।
टीम 1 - सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, श्याम रजक, मंत्री संतोष निराला, डॉ. अजय आलोक एवं अंजुम द्वारा आरा एवं भोजपुर संयुक्त में 15 नवंबर और बक्सर में 16 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 2 - मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री कपिल कामत, इरशादुल्लाह, भारती मेहता द्वारा मधुबनी में 15 नवंबर, सुपौल में 16 नवंबर, अररिया में 17 नवंबर और किशनगंज में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 3 - मंत्री ललन सिंह, मंत्री खुर्शीद उर्फ़ फ़िरोज़ अहमद, डॉ. सुहेली मेहता द्वारा जमुई में 15 नवंबर, बांका में 16 नवंबर, भागलपुर नगर, भागलपुर एवं नवगछिया संयुक्त में 17 नवंबर और कटिहार नगर एवं कटिहार संयुक्त में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 4 - मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मंत्री रमेश ऋषिदेव, गुलाम रसूल बलियावी, डॉ. हरपाल कौर, निखिल मंडल द्वारा पूर्णिया नगर एवं पूर्णिया संयुक्त में 15 नवंबर, खगड़िया में 16 नवंबर, मधेपुरा में 17 नवंबर और सहरसा में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 5 - सांसद हरिवंश नारायण सिंह, मंत्री मदन सहनी, उमर नूरानी, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अर्चना कटियार द्वारा सारण में 15 नवंबर, सिवान में 16 नवंबर, गोपालगंज में 17 नवंबर और बेतिया एवं बगहा संयुक्त में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 6 - मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री मंजू वर्मा, युनुस हुसैन हकीम, अरविंद निषाद द्वारा वैशाली में 15 नवंबर, बेगूसराय नगर एवं बेगूसराय संयुक्त में 16 नवंबर, समस्तीपुर में 17 नवंबर और दरभंगा नगर एवं दरभंगा संयुक्त में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 7 - मंत्री श्रवण कुमार, संतोष कुशवाहा, जावेद इक़बाल अंसारी, प्रगति मेहता, स्वेता विश्वास द्वारा मुंगेर में 15 नवंबर, लखीसराय में 16 नवंबर, शेखपुरा में 17 नवंबर और नवादा में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 8 - मंत्री शैलेश कुमार, नीरज कुमार, मो. सलाम, अंजली सिन्हा द्वारा बिहारशरीफ एवं नालंदा संयुक्त में 15 नवंबर, जहानाबाद में 16 नवंबर, अरवल में 17 नवंबर और पटना महानगर, पटना एवं बाढ़ संयुक्त में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 9 - मंत्री जयकुमार सिंह, मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, गुलाम गौस, उपेंद्र प्रसाद, रजिया कामिल अंसारी द्वारा गया नगर एवं गया संयुक्त में 15 नवंबर, औरंगाबाद में 16 नवंबर, सासाराम में 17 नवंबर और कैमूर में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
टीम 10 - सांसद नामनाथ ठाकुर, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद कहकशां परवीन, राजीव रंजन प्रसाद, कंचन गुप्ता द्वारा मोतिहारी में 15 नवंबर, शिवहर में 16 नवंबर, सीतामढ़ी में 17 नवंबर और मुजफ्फरपुर में 18 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।