-मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने गिनायी उपलब्धियां
बीजेपी की महापौर प्रत्याशी आशा लकड़ा व उप महापौर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय ने निकाय चुनाव को लेकर संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रंस की। इस मौक पर आशा लकड़ा ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों के बारे में बताया। हालांकि इस दौरान वे अपने उपर लगे आरोंपो पर खुद का बचाव करती नजर आयीं। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि सिस्टम की कमजोरियों को लेकर रहा है। वे चाहती हैं कि जनता का काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो।
उन्होंने कहा कि राजीव आवास योजना के तहत पांच स्लमों में 1565 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बड़ा घाघरा, महुआ टोली, नामकोम बस्ती, लोहरा कोचा, बरियातु उरांव टोली शामिल है। प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनाये जा रहे 13,947 आवासों में सभी बन चुके हैं। 3412 आवासों का निर्माण शेष है। इस्लाम नगर में 444 आवासों का निर्माण किया गया है। स्वच्छ भारत योजना के तहत 31,705 घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शहर में बनाये जा रहे 85 मॉडूलर टॉयलेट व शुलभ शौचालयों में 61 बन कर तैयार हैं। 15 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पीछे 42.33 करोड़ की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। कांके में 19.20 करोड़ की लागत से अरबन हाट का निर्माण किया जा रहा है। 1760 पीसीसी पथों का निर्माण कार्य जारी है। निगम क्षेत्र में कुल 42,300 स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं। रांची लेक में 15 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगायी जायेगी। इसके अलावा 13 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य 16 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। दस प्रमुख पार्कों का निर्माण किया गया है। स्वर्ण रेखा नदी,हटिया पुल के पास दो और स्वर्ण रेखा नदी नामकोम पुल के पास तीन शमशान घाट का निर्माण किया गया है। हज हाउस व रविन्द्र भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी नयी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। प्रत्येक वार्ड में जल मीनार का निर्माण, झीरी में बॉयो गैस प्लांट, निगम अस्पताल का निर्माण करना, आईटीआई बस स्टैंड, रैन बसेरा का निर्माण करना, सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण, मशना की घेराबंदी, सार्वजनिक विवाह मंडप सहित कई अन्य प्राथमिकताओं की जानकारी दी। इस मौके पर संजीव विजयवर्गीय ने भी अपनी उपलब्धियां गिनायी।