झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 12 सीटों पर सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ, जबकि रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम पांच बजे तक मतदान चला. इस चरण में कहीं से कोई झड़प की खबरें सामने नहीं आईं. हालांकि ग्रामीण मतदाताओं की तुलना में शहरी मतदाता वोटिंग के लिए कम निकले. राजधानी रांची में अपेक्षा से कम मतदान हुआ. शाम 5 बजे तक सभी 17 सीटों पर कुल 61.93 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. इस चरण में 56 लाख वोटर्स ने 309 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दी. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो , मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह और मंत्री नीरा यादव शामिल हैं.
1. कोडरमा :- 58.20
2. बरकट्ठा :- 61.18
3 . बरही :- 63.40
4. बड़कागांव :- 60.38
5. रामगढ़ :- 61.12
6. हज़ारीबाग़ :- 57.18
7. सिमरिया :- 62
8. धनवार :- 59.86
9. गोमिया :- 66.20
10. बेरमो :- 59 .50
11. ईचागढ़ – 67.09
12 . सिल्ली – 76.98
13. खिजरी – 63.09
14. रांची – 49.10
15. हटिया – 53.63
16. कांके – 62.83
17. मांडू :- 62.41