प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षदों की बैठक हुई.बैठक में रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा,उप मेयर संजीव विजय वर्गीय उपस्थित हुए.मौके पर संगठन मंत्री ने कहा कि स्लम बस्तियों में सरकार की योजनाओं का लाभ तेज़ी से पहुंचायें. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंत्योदय पर आधारित है।पार्षदों को अपने अपने वार्ड में राशन कार्ड ,वृद्धा पेशन,विधवा पेंशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,उज्जवला योजना,आदि गरीबों तक पहुंच जाय इसकी चिंता और निरंतर प्रयास करना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों,वंचितों को समर्पित सरकार है।
मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि नगर निगम रांची जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करने के प्रयास निरंतर चल रहे हैं जिसे हम और तिब्रता से पूरा करेंगे।बुनियादी सुविधाएं घर घर पहुंचे ,इसपर निगम लगातार प्रयास कर रही है,स्लम बस्तियों में हमें और ध्यान देना है।उन्होंने पार्षदों से इस कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।
बैठक में पार्षद नकुल तिर्की, गुंद्रा उरांव,बसंती लकड़ा,सुजाता कच्छप,वीना अग्रवाल,रंजू सिंह,दिनेश राम,रोशनी खलखो,सुनील यादव,विजयलक्ष्मी सोनी,अर्जुन राम,अरूण कुमार झा,ओमप्रकाश,अशोक यादव,सुनीता देवी,विनोद कुमार सिंह,आनंद मुर्टी,दीपक लोहरा,वेदप्रकाश सिंह,सुचिता रानी राय,कृष्ण महतो,रीता मुंडा,सविता लिंडा,उपस्थित रहे