आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि अब झारखंड में थोपी हुई रजनीति नहीं चलेगी। झारखंड में उसूल की राजनीति होगी, जिसे झारखंड का हर घर और उसका बेटा तय करेगा। मनोज चंद्रा सिमरिया में विश्वास का नाम हैं। इसलिए वही विधानसभा मे सिमरिया की आवाज बनेंगे।
श्री महतो आज आज सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जो लोग आते हैं वो झारखंड की जनता को वोट के तौर पर देखते हैं, पर सिल्ली से आया सुदेश लोगों को परिवार के तौर पर देखता है।
उन्होंने कहा कि मनोज चंद्रा कभी समरिया का विश्वास नहीं तोड़ेंगे। वे साधारण परिवार का पढ़ा लिखा बेटा है। इनकी सोच बड़ी है. मनोज चंद्रा के दिल में इस पिछड़े क्षेत्र में बदलाव लाने की तड़प है।
उन्होंने कहा कि गिद्धौर को एक अपवाद बना दिया है। यहां के लोगों ने सरकार का कभी दर्शन नहीं किया. हक से जीने और दो जून की रोटी के लिए कोई अवसर नहीं दिए गए। यह युवाओं को प्रताड़ित किय गया। भय का वातावरण बनाया गया है। हमारा वादा है कि सिस्टम को आपके दरवाजे पर लायेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड के युवा ही राज्य की दिशा और दशा करने वाले हैं। इस चुनाव में सभी तरफ आजसू उम्मीद बनकर उभरी है। इसलिए मनोज चंद्रा की जीत तय करने में गिद्धौर का हर वोटर आगे बढ़े।
श्री महतो ने कहा कि जैसे- जैसे हालात बदल रहे हैं, तो अब दोस्ती की दुहाई दी जा रही है। लेकिन हमारा कहना है कि पहले मैदान में कुश्ती। दोस्ती उसूल पर चलेगा. ये गठजोड़ पार्टी का नहीं विश्वास पर होगा। 23 के बाद नीति, नीयत, चाल चिरत्र और चेहरा तीनों बदलेगा.
श्री महतो ने कहा कि केला पक चुका है। बगान सज चुका है। सिमरिया इस बगान की रक्षा करने के लिए अगले पांच दिन एकदम तत्पर रहे। पहली कैबिनेट की बैठक में 73 प्रतिशत आरक्षण देंगे। मदरसा में भी दोपहर का भोजन देंगे। बंद पड़े शिक्षा के मंदिर खोलेंगे। पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी, सहिया के उपर लाठियां नहीं चलेगी। वे नौकरी उड़ा देने की बात करते हैं. निश्चित रहिए, किसी की नौकरी पर कोई हाथ नहीं लगा सकता। गांव की सरकार बनाने के लिए आजसू पार्टी प्रतिबद्ध है। सिस्टम को गरीबों के दरवाजे पर लाकर रहेंगे।
खिजरी विधानसभा के टाटीसिलवे मैदान में सुदेश कुमार महतो ने साधारण व्यक्तित्व एवं हृदय सम्राट तथा खिजरी प्रत्याशी रामधन बेदिया के लिए आज लोगों से आशीष मांगा। जनता ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के हमारे फैसले को हाथों हाथ लिया है। उम्मीद है कि झारखंड के मान सम्मान की लड़ाई में वह हमारे हाथों को भी मजबूत करेगी। हम चुनाव बाद सरकार उनके कदमों में लाकर देंगे। अबकी दूसरों का घर नहीं, अपना घर सजाना है। लोकतंत्र का असली साहब जनता होती है। बीडीओ, सीओ का फाटक अब बंद नहीं होगा, जनता के दरवाजे तक उसे लाना है।
आज सिमरिया, खिजरी के साथ-साथ बड़कागांव एवं कोडरमा विधानसभा में भी आयोजित आम सभा में श्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए।
डॉ० देवशरण भगत
Download all attachments as a zip file
PressR Sabha 6 Dec 2019.pdf99.1kB
PressR Sabha 6 Dec 2019.docx625.2kB
khijri Vidhansabha (5).jpg543.9kB
khijri Vidhansabha (4).jpg514.3kB
khijri Vidhansabha (3).jpg547.1kB
khijri Vidhansabha (1).jpg655.1kB
khijri Vidhansabha (2).jpg681.2kB