भाजपा कार्यालय में सुचित्रा मिश्रा के हत्या के प्रमुख आरोपी शशिभूषण मेहता को भाजपा में शामिल कराने के मामले मेंआम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा है कि एक हत्या के आरोपी को पार्टी में शामिल करके भाजपा ने अपना असली चाल, चरित्र अौर चेहरा उजागर कर दिया है,जिसे अब भाजपा के कार्यकर्ता अौर जनता भी समझने लगी है। भाजपा में आने के बाद शशि भूषण मेहता के सारे गुनाह औरों कि तरह धुल जाएंगे। महिला शक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा का यही असली चेहरा है, जो महिला अौर न्याय विरोधी है। सुचित्रा मिश्रा के बेटों अौर परिजनों को भाजपा कार्यलय में पीटा गया,उन्हें मंच से फेंक दिया गया। यह बहुत हीं शर्मनाक है।
सुचित्रा मिश्रा कि हत्या के मामले में न्यायालय का निर्णय जल्द हीं आने वाला है और ऐसे में शशि भूषण मेहता का भाजपा कि छत्रछाया में जाना काफि कुछ इंगित करता है। भाजपा बलात्कारियों,हत्यारों अौर अपराधियों का चारागाह और सुरक्षा कवच बन गया है।
यह समझ से परे है कि भाजपा अौर रघुवर दास जी झारखंड में क्या करना चाहते हैं। कभी माँ- बहनों पर लाठियाँ बरसाई जाती है, कभी महिला के हत्या आरोपी को भाजपा में शामिल कराया जाता है अौर विरोध करने पर परिजनों को पीटा जाता है। यह भाजपा का महिला सशक्तिकरण अौर बेटी बचाओ – बेटी पढाओ नारे की पोल खोलता है।