झारखंड में प्रथम चरण का मतदान 30 नवम्बर को होने वाला है.वहीँ गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा झारखंड में हुआ.उन्होंने लातेहार के मनिका हाईस्कूल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों को सिर्फ ठगने के काम किया है. जबकि भाजपा ने पिछड़ों को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण दिलाने की योजना पर काम कर रही है।
श्री शाह ने कहा कि संसद के पहले सत्र के अंदर धारा 370, 35, को हटाने का काम किया। देश में आतंकवाद को आने वाले गेटवे को बंद करने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, ये हर कोई चाहता था लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुना दिया और रामलला मंदिर का रास्ता साफ कर दिया। ये सब संवैधानिक रूप से हुआ। देश की सालों से पड़ी समस्या को एक के बाद एक मोदी सरकार निपटाने का काम कर रही है।
वह बोले- 57 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी। आजादी के इस क्षेत्र के अनुराग शुक्ला, विजय सोरेंग ने भारत के लिए जान दी और इस क्षेत्र को अमर कर दिया। 30 नवंबर को मत देकर आप फैसला कीजिए। आपका एक वोट तय करेगा कि अगले पांच साल में झारखंड में किसकी सरकार होगा।
बिहार से अलग होकर झारखंड बना। ये लड़ाई तब तक समाप्त नहीं हुई जब तक कांग्रेस का शासन था। कई शहीद हुए लेकिन झारखंड की रचना नहीं हुई। झारखंड तब बना जब अटलजी पीएम बने और झारखंडवासियों को अपना अधिकार दिया। शहीदों का बलिदान इसलिए था कि झारखंड पूरे देश में शिक्षित और समृद्ध राज्य बने। 14 साल में भाजपा और कांग्रेस दोनों को शासन करने का मौका मिला, लेकिन स्थिरता नहीं रही। यहां के खनिजों का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिला। कांग्रेस और झामुमो के नेतृत्व में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया।
काग्रेस पार्टी और झामुमो गरीबों आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं। आपने 70 साल शासन किया, गरीबों के घर में बिजली, गैस, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय, रोजगार क्यों नहीं मिला। इसका जबाव कांग्रेस के पास नहीं है। हमने पांच साल में सिलेंडर और बिजली पहुंचाया। घर देने का काम किया, शौचालय और पीने का पानी देने का काम किया। झारखंड के लोग कभी सोच नहीं सकते थे कि आजादी का हमें क्या फायदा? आज झारखंड विकास कर रहा है, ये दिख रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक पिछड़ा समुदाय के साथ अन्याय किया है।
अमित शाह ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत आदिवासियों की बात करते हैं। आप किसके साथ बैठे हो? कांग्रेस के राहुल और सोनिया से पूछना चाहता हूं कि आपने 70 साल में आदिवासियों के लिए क्या किया। भाजपा ने पांच साल में आदिवासियों का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
आदिवासी समाज के लोगों के लिए भाजपा ने हर आदिवासी ब्लॉक के अंदर एकलव्य स्कूल बनाने का काम कर रही है। 50 से ज्यादा वन उपज को समर्थन मूल्य देने का काम किया है। रघुवर सरकार ने सबसे बड़ा काम झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का किया है। रघुवर सरकार ने पांच साल में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए, इसका परिणाम है कि झारखंड के सुदूर इलाकों में गैस, रोड, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही है।
10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी, आपने झारखंड की जनता के लिए क्या किया। सोनिया मनमोहन सरकार ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड के विकास के लिए 55 हजार 255 करोड़ रुपए पांच साल के दिया था। मोदी सरकार ने झारखंड के विकास के लिए पांच साल में तीन लाख आठ लाख 487 करोड़ रुपए देने का काम किया है।