: झाविमो की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने रांची सहित पूरे प्रदेश की विधि- व्यवस्था की चरमराई हालत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जेवीएम प्रवक्ता ने कहा है कि राज्य की राजधानी रांची में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने देश भर में राज्य को शर्मसार किया है। राज्य भर में लगातार हो रहे नारी हिंसा ने भाजपा सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की पोल खोल दी है। विधि-व्यवस्था की हालत पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जेवीएम ने कहा कि कल 1 दिसम्बर को शाम में मोरहाबादी अंतु चैक के पास दो अपराधियों ने आभूषण अंलकार ज्वेलर्स के मालिक भैरो प्रसाद पर चाकू व हथौड़ा से हमला कर दिया। कुछ दिनों पहले ही लालपुर में ज्वेलरी दुकान पर डकैती करने की कोशिश की गई थी। सुनीता सिंह ने कहा कि रांची सहित पूरे राज्य की विधि व्यवस्था चैपट है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और बलात्कारियों को पुलिस द्वारा कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है। तभी तो अपराधी कानून को अपने जेब में लेकर घूमते हैं। आमजन और व्यापारी दोनों को ही रघुवर सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही है। जेवीएम ने मांग की है कि रांची में घटित घटनाओं के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय। सुनीता सिंह ने राज्य की जनता से अपील की है कि राज्य की जनता और व्यापारियों की रक्षा करने में असमर्थ साबित हुए रघुवर सरकार को उखाड़ फेंके और जन की रक्षा और सुरक्षा के लिए संकल्पित जेवीएम को वोट करें और बाबूलाल मरांडी जी को मुख्यमंत्री बनाएं।