भाजपा नेता को मंत्री के चमचे ने धमकाया
भाजपा झारखण्ड में भले ही स्वच्छ और पारदर्शी शासन की बात कर रही हो लेकिन इनकी कथनी और करनी का फर्क साफ़ नज़र आ रहा है | नया विवाद कल्याण मंत्री लुईस मरांडी से जुडा हुआ है | मंत्री के चहेते ठेकेदार और भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दुमका के भाजपा नेता गन्धर्व को उठा लेने और जान से मार देने की धमकी दी है | यह मामला अब थाना पहुँच चुका है| इस मामले की जानकारी मिलते ही दुमका से रांची तक का सियासी माहौल गर्म हो गया है | भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक इस मामले पर हैरान हैं |जानकारी के अनुसार मंत्री के द्वारा कराए जा कार्यों की गुणवत्ता खराब होने तथा भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत दर्ज कराई गई थी | जिसके बाद मंत्री के चहेते अग्रवाल ने गन्धर्व को फोन पर धमकी दी | गन्धर्व ने धमकी वाली पूरी बात-चीत रिकॉर्ड कर पुलिस अधिकारीयों को दे दी |
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रदेश में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ शिकायत करने पर यूं ही धमकी मिलेगी | इससे पहले भी लुईस मरांडी पर आरोप लगे कि वो अधिकारियों पर दबाव डालकर अपने चहेतों को उपकृत करती रहती हैं | यह भी आरोप लगा कि इनके कई बेनामी क्रशर चल रहे हैं |
भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भ्रष्टाचार के आरोप तो लगे ही, उसे लेकर हाईकोर्ट में PIL भी हुआ| पर अब हर दिन होने वाले खुलासे भाजपा की छवि को तार-तार तो कर ही रहे हैं |