महिला सशक्तिकरण में रघुवर सरकार अव्वल,यह बातें मंगलवार को प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में कमल सखी सम्मान समारोह की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है।उज्जवला योजना में सिलिंडर के साथ डबल रिफिल और चूल्हा की सुविधा मुफ्त में दी.50लाख तक की संपत्ति को महिला का नाम 1रुपए में रजिस्ट्री की सुविधा देकर महिलाओं को संपत्ति का मालकिन बनाया,सुकन्या योजना के अन्तर्गत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई फिर विदाई तक 25 हजार रूपए उसके खाते में किश्तों में भेजने की व्यवस्था की ,लाखो सखी मंडल के बहनों को हुनर एवम् रोज़गार से जोड़ा,रानी बहनों ने सरकार की शौचालय योजना को घर घर पहुंचाया,राज्य सरकार ने महिला किसानों को भी प्रशिक्षण हेतु इजरायल भेजा,मुद्रा योजना से महिला उद्यमियों को मजबूती प्रदान की ,स्वरोजगार से जोड़ा,मुर्गी पालन,बकरी पालन मधुमक्खी पालन , पोशाक निर्माण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया।
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के महिला कार्यकर्ता को इन योजनाओं और राज्य तथा केंद्र सरकार उपलब्धियों को लेकर घर घर जाने की आवश्यकता है,प्रदेश की महिला शक्ति लाखों की संख्या में भाजपा से जुड़ी है।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि सरकार के कार्यों के प्रति राज्य की महिला शक्ति आभारी है।महिला मोर्चा आगामी 8 सितम्बर को रांची हरमू मैदान में कमल सखी सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी को राज्य के 29हजार बूथों से बहनों द्वारा भेजी गई राखियों के साथ मुख्यमंत्री जी गौरव एवम् सम्मान किया जाएगा।हम सभी बहने मुख्यमंत्री जी का उनके कार्यों केलिए आभार प्रकट करेंगे।
श्रीमती सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला एवम् मंडलों से 10हजार बहने शामिल होंगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् मोर्चा के प्रभारी प्रिया सिंह पटेल,शर्मिला रजक, सोनी हेंब्रम,शीला हेंब्रम ,गीता बालमुचू, रितु रानी सिंह,रेखा केसरी,रीना मिश्रा ,सरिता पांडेय आदि उपस्थित थीं