भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल खूंटी की ओर से सोमवार को स्तरीय कार्यकर्ता एवं बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि यहां के विधायक तथा झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकण्ठ सिंह मुंडा सहित सभी बूथ अध्यक्ष,प्रखंड कार्य समिति अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी (मोर्चा), मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य,20 सूत्री अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भारी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।
सम्मेलन की शुरुवात पदाधिकारियों को माला पहना कर किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि 20 साल से मंत्री हमारा साथ दे रहें है और ये जानकर बहुत खुशी होती है कि पिछले 20 सालों में इनके छवि पर किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा। ममनीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए 15-15 हजार रुपये दिया,युवाओं के लिए 3 स्थान पर कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोला। खूंटी में हुए सर्वे में खूंटी की 75 प्रतिशत जनता फिर से निलकंठ सिंह मुंडा को चाह रहे है।
अब इस बार विधानसभा चुनाव में हमें65 ही नहीं बल्कि 75 प्लस सीट लाने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दिशा में हम सभी कार्यकर्ताओं को खूब मेहनत करने की जरूरत है।
20 सूत्री अध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप ने कहा कि बूथ संगठन का आधार है ।बूथ जीता तो संगठन जीता। हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर गर्व है। भाजपा गरीब शोषित और पीड़ितों की पार्टी है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री निलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भारत में अगर कोई दल राष्ट्र के लिए,सबके लिए सोचता है तो वो है भारतीय जनता पार्टी है। हमारी पार्टी की सरकार का पहला और अंतिम उद्देश्य जनता की सेवा है। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार ने ही हमें अलग झारखंड दिया। आज एक साहसी सरकार को हमने चुना है जिसका नतीजा है कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है भाजपा के लिए राष्ट्रीयता सर्वोपरि है इसके सिद्धान्त को गांव-गाँव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप बूथ कार्यकर्ताओं की है। राज्य में डबल इंजन की सरकार का फायदा किसी से छुपा नही है। केंद्र से प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना और राज्य की रघुवर सरकार की ओर से कृषकों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की सौगात दी गयी।
सम्मेलन में माननीय मंत्री ने अपने ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियों की गिनाते हुए कहा कि यहां के लोगों को 8.50 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना मिला प्रथम 5 लाख 28 हजार में 4 लाख 85 हजार आवास का निर्माण हो चुका है वहीं 30.23 लाख में से 29.30 लाख लोगों को प्रथम और द्वितीय क़िस्त मिल चुका है।
भारतीय जनता पार्टी वोट के साथ लोगों की भी चिंता करती है।अन्य पार्टियों ने लगभग 50 साल राज किया और लोगो को बरगलाने का काम किया लोगों को सिर्फ बांटने का ही काम किया।सदस्यता अभियान में खूंटी में हमने 35000 सदस्य बनाया।
मंत्री ने लोगों की बताया कि जल्द ही खूंटी के कर्रा प्रखंड में जलछाजन मिशन के तहत 5 प्रोजेक्ट लाएंगे और जल्द ही इसका शिलान्यास होगा ।
मौके पर मंत्री ने तीन चरणों में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 65 प्लस के लक्ष्य को लेकर समीकरण बनाया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश नाग तथा संचालन मदन जी एवं महावीर जी ने किया ।