झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार परवान पर है.प्रथम,द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद सभी दल के स्टार प्रचारक अब तीसरे, और चौथे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गये हैं.इस बीच पीएम मोदी नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड में आगमन हो चूका है. वे दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वे थोड़ी देर में बरही के रसोइधमना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। भाजपा के उत्साही कार्यकर्ता अपने चहेते पीएम को सुनने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी मोदी को सुनने पहुंची है। युवाओं की टोली लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। पीएम मोदी की आज ही दूसरी सभा बोकारो में दोपहर 2 बजे से होगी। प्रधानमंत्री का यह झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इससे पूर्व पहले चरण में उन्होंने पलामू और गुमला तथा दूसरे चरण में खूंटी व जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा की थी। प्रधानमंत्री का अगला दौरा 12 दिसंबर को प्रस्तावित है।
सीएम रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग की धरती पर स्वागत करते हैं। वर्षों से भारत का मुकुट जम्मू कश्मीर को आजादी दिलाने और अयोध्या में राम मंदिर की राह आसान होने के लिए भीड़ से खड़े होकर अभिनंदन करने का आग्रह करता हूं। उत्साही कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व ने झारखंड में बेदाग सरकार दी। उग्रवाद आतंक का शासन हमने समाप्त किया। विकास की गति को आगे बढ़ाया। पांच साल की डबल इंजन सरकार ने पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाया है।