झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की श्ङ्म३्रल्लॅ जारी है। सुबह ग्यारह बजे तक 13 विधानसभा सीटों पर 27 प्रतिशत वोटिंग की सूचना है। इनमें ग्यारह बजे तक सबसे ज्यादा गुमला, जबकि सबसे कम पांकी विधानसभा में मतदान हुआ है। पर जैसे जैसे समय बढ़ रहा है। वैसे वैसे मतदाताओं की मतदान केन्द्र में कतार बढ़ते जा रही है। पूर्वाहन 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान हुआ है। चतरा में 11 बजे तक 29.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोहरदगा में पूर्वाहन 9 बजे तक 11.68 फीसदी और पूर्वाहन 11 बजे तक.21.27 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वा में 27.40 और भवनाथपुर में 30.38 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के लिए वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं। यहां शाम तीन बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ये सभी विधानसभा सीट सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इस चुनाव में इन 13 सीटों पर कुल 4,892 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान में लगभग 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों का भाग्य तय कर रहे हैं। पहले चरण की सीटों में चार को छोड़कर सभी पलामू प्रमंडल की सीटें हैं। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।