वैश्य आंदोलन और अभियान से जुड़े प्रमुख लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अप्सरा होटल के सभागार में हुई। बैठक में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह आदि जिलों से काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता महेश्वर साहु एवं संचालन बीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज के आंदोलन और अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संगठन बनाना जरूरी है। उपरोक्त प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व समर्थकों ने अपनी-अपनी बात रखी और वैश्यों के मान-सम्मान और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एक नये संगठन का सुझाव दिया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक नये सामाजिक संगठन का गठन किया गया, जिसका नाम-‘झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा’ रखा गया।★सर्वसम्मति से इस नये संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु को चुना गया।★ वैश्यों एवं पिछड़ों की लड़ाई को और तेज किया जायेगा।★इस बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती रेखा मंडल (धनबाद), मोहन साव (गोमिया), प्रमोद चौधरी (देवघर), नंदलाल साहु (जमशेदपुर), रामममसेवक प्रसाद (रांची), रामेश्वर साव (बोकारो), संजीव जायसवाल (रांची), आदित्य नारायण प्रसाद (पतरातू), सुरेश साहु (ओरमांझी), ढ़लन साव (बड़कागांव), कपिल प्रसाद साहु, उपेन्द्र प्रसाद साहु (रांची), राजकुमार बर्णवाल (देवघर), राजीव कुमार (सिमरिया), अजित प्रजापति (गिद्दी), मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, उपेन्द्र गुप्ता (भुरकुंडा), महेश्वर प्रसाद, संतोष साव (गोला), जगदीश साहु (लोहरदगा), अनिता केशरी, गीता गुप्ता, गीता राणा, चिन्ता देवी, ललन प्रसाद आदि।