भाजपा ने देश को वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण से मुक्त कराकर विकासवाद से देश को खड़ा किया है, यह बातें शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। सरकार ने प्रदेश में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें चल रही है। आज उसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में महिलायें प्रतिदिन भाजपा से जुड़ रही है।
इसके पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह ने बहनों को मोबाइल द्वारा आॅनलाईन सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिला ‘‘फिर एक बार रघुवर सरकार-अबकी बार 65 पार’’ को साकार करने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती नीलम चैधरी ने किया।
आज कार्यालय में भाजपा नेत्री एवं नारी उत्थान मंच की अध्यक्ष नीलम चैधरी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में में अल्पसंख्यक समाज की मुस्लिम बहनों ने भी भाजपा से जुड़कर विकास कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में फातिमा खातून, जीतन सार, शबनम खातून, मुन्नी खातून, जेहाना खातून, खतिजा खातून, रौशन जहां, नीशा परवीन, निशा, कनक सिंह, मंजू सिंह, राजविंदर कौर, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल हैं।