स्थानीय प्रेस क्लब में मंगलवार को झामुमो ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया.पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन,कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन,केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य,महसचिव बिनोद पाण्डेय,हाजी हुसैन अंसारी ने संयुक्त रूप से घोषणा पत्र का विमोचन किया. घोषणा पत्र के मुताबिक झामुमो ने प्रदेश की जनता के लिए कई वादे किये हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे। साथ ही 25 करोड़ रुपए के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे। सत्ता में आने पर तीन उपराजधानी पलामूए चाईबासा और हजारीबाग को बनाया जाएगा। कुल चार उपराजधानी होंगे।
सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे। 25 करोड़ रुपए के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाएगा। किसानों की कर्ज माफी व भूमि अधिकार कानून बनेगा, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा
सरकार बनने के दो साल के अंदर 5 लाख झारखंडी युवकों को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।
5 साल तक उपयोग में नहीं लाए गए अधिग्रहित भूमि को रैयतों को वापस की जाएगी।
आंगनबाड़ी सेविकाए सहायिका एवं पारा शिक्षकों के लिए सेवाए शर्त एवं वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा।
पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।
शहीदों के जन्मस्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सीधे सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा।
100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त की जाएगी।
जनवितरण प्रणाली से चायपतिए सरसों तेलए साबुनए दाल भी दिया जाएगा।
कैंसर पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
प्राकृतिक आपाद में फसल बर्बाद होने पर 13ए500 प्रति एकड़ के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
घरेलू उद्योग के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।
भूमि सुधार आयोग का गठन व प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन किया जाएगा।
हर प्रखंड में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।
पलामूए चाईबासाए गढ़वाए गिरिडीहए दुमकाए साहेबगंज एवं देवघर को 25 हजार करोड़ रुपए के लागत से विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।