झारखंड विकास मोर्चा विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति बनाने के लिए 25 सितम्बर को रांची के श्री जगरनाथ मैदान में जनादेश समागम के माध्यम से चुनावी बिगूल फूंकेंगे.इसकी तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से वे लगे हुए हैं. बुधवार को भी प्रदेश कार्यालय में जनादेश समागम संचालन समिति की बैठक हुई.
बैठक में जनादेश समागम संचालन समिति के राज्य भर से 127 सदस्य शामिल हुए एवं समागम को सफल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया।
पार्टी सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने राज्य भर से आये हुए संचालन समिति के सदस्यों से समागम में आने वाली संख्या के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। संचालन समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से समागम में आने वाली संख्या के बारे में पार्टी सुप्रिमो से अवगत कराया। पार्टी सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने जनादेश समागम संचालन समिति में शामिल सभी 127 प्रमुख पदाधिकारियों एवं संगठन के लोगों से 25 सितम्बर के समागम को सफल बनाने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि झाविमो द्वारा आहूत अगामी 25 सितम्बर के जनादेश समागम राज्य की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य भर के कोने-कोने से पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ लगे हुए हैं। आने वाले 2019 विधानसभा चुनाव का आगाज हमारी पार्टी जनादेश समागम से करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव झाविमो का होगा। हमारे कार्यकर्ता इस पूंजीवादी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 सितम्बर को राज्य की जनता यह साबित हो जायेगा कि राज्य की जनता किसके साथ खड़ी है।
बैठक में वरीय उपाध्यक्ष डाॅ0 सबा अहमद, केन्द्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, विनोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, खालिद खलील, पूर्व विधायक थाॅमस सोरेन, केन्द्रीय सचिव सरोज सिंह, सुरेश साव, चन्द्रनाथ भाई पटेल, अशोक वर्मा, राजीव रंजन मिश्रा, शोभा यादव, भूपेन्द्र सिंह, सुनील गुप्ता, प्रभुदयाल बड़ाईक, तौहिद आलम, जितेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र कुमार रिंकू, आलोक वाजपेयी सहित संचालन समिति के 127 सदस्य उपस्थित थे।