पार्टी द्वारा घोषित आगामी 25 सितम्बर को प्रभात तारा मैदान में जनादेश समागम को सफल बनाने को लेकर झाविमो ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी निमित 21 सितम्बर को झाविमो हटिया विधान सभा के हटिया मण्डल की बैठक ओबरिया रोड, हटिया में मण्डल अध्यक्ष शिव चरण मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समागम को सफल बनाने को लेकर गहन चर्चा की गयी। तय किया गया कि आगामी 25 सितम्बर को हटिया मण्डल से हजारों की कार्यकर्ता ढोल-बजा के साथ जुलूस के रूप में सामील होंगे। इसके लिए झाविमो कार्यकर्ता हर घर, हर मुहहले में जनसम्पर्क चलाया जा रहा है।बैठक में उपस्थित महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि 25 सितम्बर को होने वाला समागम एतिहाशिक होगी। राज्य भर से आने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राँची महानगर से 10 हजार कार्यकर्ता समागम में जुलूस के रूप में सामील होंगे।युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राम मनोज साहू ने कहा कि 25 सितम्बर का दिन झाविमो के लिए एतिहाशिक होगी। गली-गली से पार्टी के कार्यकर्ता सामील होंगे। 25 के समागम के बाद सरकार की नींद उड़ जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा,राँची महानगर के अध्यक्ष राम मनोज साहू, नजीबुल्लाह खान,जादूगर एस कुमार, पारश प्रसाद, अरबिंद सिंह, रँथु लोहरा, हीरा बड़ाईक, अभिनव सिंह, मो अजीम, नईम खान, कार्तिक महतो, महाबीर महतो, गंगा राम, अभय सिंह, संजय लोहरा एवं राजू राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।