आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल 30 अक्टूबर को गोमिया विधानसभा क्षेत्र पेटरवार में चूल्हा प्रमुखों के साथ सम्मेलन कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। गोमिया विधानसभा में दस हजार चूल्हा प्रमुख बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है। सभी बूथों में 25-25 चुल्हा प्रमुख बनाएं गए है। सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी की नीति और विचारों को घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं। केंद्रीय अध्यक्ष सभी चुल्हा प्रमुखों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।