झाविमो की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा है कि पहले चरण की भांति ही दूसरे चरण में भी 7 दिसम्बर को 20 सीटों पर होने वाले चुनाव में राज्य की जनता झाविमो के पक्ष में मतदान करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने लोगों से राज्य के लोगों से झाविमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
जेवीएम प्रवक्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता हैं। प्रदेश में बाबूलाल जी के नेतृत्व में सरकार बनती है तो किसानों के खेतों को पानी, नौजवानों के लिए रोजगार की गांरटी, गरीब छात्रों की पढ़ाई की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 171 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपया किया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा देने हेतू कानून को कारगर बनाया जाएगा। लोगों को घर-घर जाकर वृद्धापेंशन, आवास योेजना का लाभ दिया जाएगा। गरीबों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। गरीबों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। पारा शिक्षकों को स्थायी किया जाएगा तथा आगंनबाड़ी, सहिया, मीड-डे-मील से जुड़ी महिलाओं की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
भाजपा ने झारखंड के खनिज सम्पदा को लूटने का काम किया है। किसान विरोधी, झारखंड विरोधी भाजपा को शिकस्त दें। भाजपा राज्य के रघुवर सरकार ने भय का वातावरण बनाकर राज्य में हिटलरशाही थोपना चाहती है। सत्ता में काबिज जनविरोधी भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी चरमसीमा पर है। इसलिए गरीब विरोधी भाजपा सरकार को चुनाव में शिकस्त दे और गरीबों के पक्षधर झारखंड विकास मोर्चा को जिताएं तथा बाबूलाल मरांडी जी को मुख्यमंत्री बनाएं।