होटल BNR चाणक्य में कांग्रेस नेता भी हैं पार्टनर!
रांची के होटल BNR चाणक्य में लालू प्रसाद यादव की संलिप्तता के बाद कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भी सीबीआई की रडार पर जल्द ही आ सकते हैं| बताया जाता है कि पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भी इस होटल के शेयर होल्डर हैं| अब जब यह साबित हो चुका है कि लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते गलत तरीके से इस रेलवे प्रॉपर्टी को अनाप- शनाप ढंग से अपने करीबी को ट्रान्सफर करबा दिया|
ऐसे में रांची के सियासी गलियारे में यह आम है कि देर सबेर राजेंद्र सिंह पर भी केन्द्रीय जाँच एजेंसी की गाज गिर सकती है | अगर जाँच शुरू हुई तो पहले से रिनपास घोटाले में ACB जाँच का सामना कर रहे इंटक नेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं| बेरमो से इस बार अपनी विधान सभा सीट हार चुके राजेंद्र सिंह ऐसे ही सियासी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं|