प्रदेश कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति की बैठक सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरावं की अध्यक्षता में हुई। राज्य चुनाव समिति ने सभी 81 विधानसभा सीटों उम्मीदवारों का पैनल बनाये हैं। लगभग 05 घंटे चली बैठक में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की नामों पर चर्चा की गई। सभी 81 विधानसभा सीटों पर जिला कांग्रेस कमिटी तथा विधानसभा प्रभारियों द्वारा उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सौंपी गई थी, जिसे शाॅटलिस्ट कर पैनल तय किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने पैनल बनाकर केन्द्रीय चुनाव समिति को उम्मीदवारों की अनुशंसा करेगी। स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक नई दिल्ली में 06 नवंबर को होने की संभावना है। स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन छतीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव, हैं। जबकि स्क्रीनिंग कमिटी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार, विधायक मैनूल हक, सलीम अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्व उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हैं। जहां स्क्रीनिंग कमिटी में उम्मीदवारों का नाम अंतिम रूप से तय करके केन्द्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी। जिसमें उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
बैठक के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी नामों पर चर्चा की गई। अधिकतर सीटों पर तीन और चार नामों का पैनल बनाया गया है। सभी सीटो ंपर कांग्रेस नेताओं ने उम्मीदवारी की है। गठबंधन पर चर्चा हो रही है। गठबंधन में हमें जो सीटें मिलेगी उसमें हम उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। बड़े चहरे या नेता जिनकी इच्छा हो उनको भी आवेदन देने को कहा है। पूर्वी सिंहभूम विधानसभा से सबसे ज्यादा 25 आवेदन आयें हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने ज्यादा रूची दिखाई है। इससे आप सरकार के खिलाफ आक्रोश के रूप में देख सकते हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सभी सीटों पर चर्चा हुई है। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह दिखाया है। हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बात भी अंतिम चरण में है। पूरे स्वरूप के साथ हम आपके समक्ष उपस्थित होंगे।
चुनाव समिति की बैठक में डाॅ प्रदीप बलमूचू, डाॅ सरफराज अहमद, फुरकान अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अमीर हासमी, कुमार गौरव, गुंजन सिंह, नेली नाथन, धीरज प्रसाद साहु, सुबोध कांत सहाय, तिलकधारी प्रसाद सिंह, शकील अख्तर अंसारी, अभिलाष साहु, डाॅ सुशील मुरांडी, अशोक चैधर, रमा खलखो, केशव महतो कमलेश, सुलतन अहमद, भीम कुमार, रवीन्द्र सिंह, राजेश ठाकुर, जय शंकर पाठक, केएन झा, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, डाॅ इरफान अंसारी, कालीचरण मुंडा, गीता कोड़ा, बेंजामिन लकड़ा, निरंजन पासवान शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, डाॅ एम तौसीफ, डाॅ किरण महतो उपस्थित रहे।