झाविमो केन्द्रीय कार्यालय डिबडीह में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे। मिलन समारोह में सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड से युवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर डांग के नेतृत्व में 400 से अधिक लोगों ने झाविमो का दामन थामा। इसके अलावा जेपीएससी आंदोलन को लेकर गढ़वा के चर्चित नेता के0 एम0 चैबे ने भी झाविमो के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सचिव संतोष कुमार, खूंटी जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सिमडेगा जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शरीफ अंसारी भी मौजूद थे।
मौके पर झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अमूमन लोग सत्तासीन पार्टी का रूख करते हैं परंतु आपलोगों ने संघर्ष का जो रास्ता चुना है, वह स्वागत योग्य है। आज झारख्ांड की जो हालात है, उसे देखकर काफी पीड़ा होती है। गरीबी, भूखमरी, बेकारी, अशिक्षा, भय, आतंक आदि राज्य की पहचान बन चुकी है। भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी है, इसने राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है। राज्य की जनता ने साथ दिया तो हम विश्वास दिलाते हैं कि आपके सपनों का झारख्ांड बनाकर दिखला देंगे। इस बार 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा का चालान काटने के लिए बेताब है। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ पांरपरिक नृत्य करते हुए सभी झाविमो कार्यालय पहुंचें।