झाविमो, राँची महानगर के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया।
समारोह में हटिया विधानसभा क्षेत्र के आजसू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता बिंदे मुंडा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी पर आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो का दामन थामा।
मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता मंतोष सिंह,शिव संकर साहू, तौफीक खान एवं बब्लू महतो ने सभी नए सदस्यों को माला-पट्टा पहनाकर सवागत किया।
मौके पर उपस्थित महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि बिंदे मुंडा जी के पार्टी में सामील होने से हटिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को काफी मजबूती मिली है। पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर लगातार नए लोग पार्टी से जुड़ रहें हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 25 सितम्बर को होने वाले प्रभात तारा मैदान में जनादेश समागम में भारी संख्या में सामील होने का आह्वान किया।
आजसू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता बिंदे मुंडा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के संघर्षशील व्यक्तित्व व उनके नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में सामील हुए हैं। हमे पार्टी के सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे तन’मन, एवं धन से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 25 सितम्बर के जनादेश समागम में हजारों साथियों के साथ सामील होंगें।
मिलन समारोह में बिंदे मुंडा के साथ झाविमो की सदस्य्ता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से चंपातिग्गा, नितिन खलखो, राजेश लोहरा, कमलेश साहू, खुर्शीद अंसारी, टिंकू साहू, दीपक महतो, इजरायल अंसारी, घूरन महतो सहित दर्जनों लोग सामील थें।