झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दलबदल का सिलसिला जारी है.इसी क्रम में शुक्रवार को झाविमो रांची ग्रामीण जिला के रातु प्रखंड से आजसू पार्टी के दर्जनों समर्थकों ने झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गये.पार्टी के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक व संचालन रितेश साहू ने किया। झाविमो में शामिल होने वालों में शुभम राय, मिन्टु प्रजापति, शशि कुमार महली, सोनू कुमार महली, विक्रम मुंडा, जयतुन मिंज, बलजीत लकड़ा, रवीन्द्र गोप, निखिल कुमार, मिथुन सिंह, शुभम प्रजापति, पवन मुंडा, रमेश मुंडा, रोशन शाही, प्रमोद शर्मा, पीयुष कुमार, जीतेन्द्र महली, राजेश उरांव, दीपक उरांव, अनिकेत उरांव, त्रिभुवन महतो, छोटू साहू, अमित टोप्पो, आकाश महली, सोनू कुमार, अनिल महली, छोटू तिर्की का नाम शामिल है। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। उक्त मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव, आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष सुन्देश्वर मुंडा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सुरज टोप्पो, सुचिता सिंह, राहुल शाहदेव, मुन्ना बड़ाईक, निर्मल पाहन, बलकु उरांव आदि उपस्थित थे।